Get girl sex toy

Saturday, June 30, 2018

उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में बस खाई में गिरी; 20 लोगों की मौत, दूसरे वाहन को बचाने में हुआ हादसा

उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल के धूमाकोट में रविवार सुबह एक बस खाई में गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस भौन से राम नगर जा रही थी। एसडीआरएफ की टीम हेलिकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। बताया जा रहा है कि किसी गाड़ी को बचाते वक्त यह हादसा हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z4PSky

पाकिस्तान में पहली बार आम चुनाव में सामान्य सीटों पर भी 5% टिकट महिलाओं को देना अनिवार्य

पाकिस्तान में 25 जुलाई को मतदान है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार आम चुनाव में 10 करोड़ 65 लाख वोटर मतदान करेंगे। यह संख्या 2013 से 2 करोड़ ज्यादा है। इनमें 5.92 करोड़ पुरुष और 4.67 करोड़ महिला वोटर हैं। पुरुषों से महिला वोटर 1.25 करोड़ कम हैं। इस चुनाव में 91 लाख महिलाएं पहली बार वोटिंग करेंगी। 2017 इलेक्शन एक्ट के मुताबिक इस बार हर पार्टी को सामान्य सीटों पर भी कम से कम 5% महिलाओं को टिकट देना अनिवार्य है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KEyV1i

पूर्व प्रेमिका पर म्यूजिक करियर तबाह करने का केस ठोका, कोर्ट ने 1 करोड़ 78 लाख रुपए जुर्माना लगाया

कनाडा में एरिक अब्रामोविट्ज नाम के लड़के ने अपनी पूर्व प्रेमिका जेनिफर ली पर म्यूजिक करियर तबाह करने का केस दायर किया। कोर्ट ने एरिक का आरोप सही पाया और ली को दोषी मानते हुए उसे 2 लाख 60 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया। बाद में ये भी खुलासा हुआ कि ली नहीं चाहती थी कि एरिक कहीं भी उससे दूर जाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KAjdVf

जीएसटी से इकोनॉमी का 60% हिस्सा महंगा, सेवाओं पर अब लग रहा 18% टैक्स

जीएसटी को लागू हुए आज एक साल पूरा हो गया। सरकार के मुताबिक जीएसटी से महंगाई नियंत्रण में आई है। जीएसटी कानून में मुनाफाखोरी के खिलाफ एक एजेंसी भी लाए, जिससे भी भाव नियंत्रित हुए हैं। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं, जबकि फूड प्रोडक्ट, टूथ पेस्ट, हेयर ऑइल आदि के दाम या तो स्थिर रहे या घटे हैं। अक्टूूबर 2017 से फैक्ट्री में बनी चीजों की महंगाई दर एक वर्ष पहले की तुलना में कम रही है। सर्विसेज महंगी हुई हैं। इकोनॉमी में सर्विसेज का हिस्सा 60% है। यानी इकोनॉमी के 60% हिस्से के दाम बढ़ गए हैं। पहले इन पर 15% टैक्स था, अब 18% जीएसटी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NeXCDh

चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दुल और दीपक को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दौरा शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसकी पेस बैटरी के मुख्य सदस्य जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मालाहाइड मैदान में हुए मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। इस कारण अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज में बाहर बैठना पड़ेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IF8cAb

आधार की सिक्युरिटी पुख्ता, आज से वर्चुअल आईडी लागू; सब्सिडी धारकों को मिलेगा फायदा

आधार की सिक्युरिटी को पुख्ता बनाने के लिए अप्रैल में लॉन्च हुई वर्चुअल आईडी आज यानी 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। दरअसल, आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत नया फीचर वर्चुअल आईडी लाया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KlWobR

जीएसटी: पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और राज्य अपना मुनाफा छोड़ने को तैयार नहीं, सहमति बने तो सस्ता होगा ईंधन

पेट्रोल-डीजल समेत समेत 5 पेट्रोलियम उत्पाद जीएसटी में शामिल नहीं हैं। एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हो गया था लेकिन पेट्रोल-डीजल को इसके दायरे में लाने की सबसे ज्यादा चर्चा पिछले डेढ़ महीने से शुरु हुई है। वजह ये है कि कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए। 12 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इसके बाद 14 से 29 मई तक हर रोज पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए गए। इस दौरान पेट्रोल 4 रुपए तक और डीजल 3.62 रुपए तक महंगा हुआ। 29 मई को दिल्ली में पेट्रोल 78.43 और डीजल 69.31 रुपए पहुंच गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MDB6mq

फीफाः प्री-क्वार्टर में रूस और स्पेन का मुकाबला आज, डेनमार्क के खिलाफ क्रोएशिया के लुका मोड्रिक पर होगी नजर

फुटबॉल विश्व कप में रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के दो मुकाबले होंगे। पहला- स्पेन और रूस, दूसरा- क्रोएशिया और डेनमार्क के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच में जीतने वाली टीमें आखिरी 8 में जगह बनाएंगी, जबकि हारने वाली टीम का विश्व कप में सफर खत्म हो जाएगा। रूस विश्व कप में पहली बार अगले दौर में पहुंचा है। हालांकि तत्कालीन सोवियत संघ ने 8 बार अगले दौर में जगह बनाई थी। 2010 के चैम्पियन स्पेन ने 10वीं बार दूसरे दौर में जगह बनाई है। क्रोएशिया की टीम 20 साल बाद दूसरे दौर में पहुंची है। डेनमार्क 16 साल बाद आखिरी 16 में जगह बना पाया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tGxZmM

entertainment

रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (27) और हीरा कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता (28) की सगाई शनिवार देर रात हुई। इस कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री रविशंकर प्रसाद, एनसीपी के शरद पवार, सीएम देवेन्द्र फडनवीस और उघोगपति रतन टाटा पहुंचे। वहीं सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली समेत बॉलीवुड हस्तियों में रणवीर कपूर, उनकी मां नीतू, करण जौहर, काजाेल, रेखा, आमिर खान, किरण राव और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी भी शामिल हुए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KxyvNK
via IFTTT

अाकाश अंबानी अौर श्लोका मेहता की सगाई, पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों समेत कई राजनेता पहुंचे

रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (27) और हीरा कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता (28) की सगाई शनिवार देर रात हुई। इस कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री रविशंकर प्रसाद, एनसीपी के शरद पवार, सीएम देवेन्द्र फडनवीस और उघोगपति रतन टाटा पहुंचे। वहीं सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली समेत बॉलीवुड हस्तियों में रणवीर कपूर, उनकी मां नीतू, करण जौहर, काजाेल, रेखा, आमिर खान, किरण राव और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी भी शामिल हुए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N9VQDo

सीबीआई टीम को एक्सईएन के घर मिले रिश्वत के 50 हजार रु.

रेल कोच फैक्टरी के एक्सईएन मनजीत सिंह के 85-डी में स्थित घर से सीबीआई को 50 हजार रुपए मिले हैं। आरोप है कि ये रुपए उन्होंने बागबानी के ठेकेदार मनोज कुमार से बिल पास करवाने के बदले लिए थे। सीबीआई टीम ने शुक्रवार देर शाम मनजीत के घर दबिश दी थी। सीबीआई ने ठेकेदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है। टीम मनजीत को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ ले गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KBgqLr

LIVE: एडिंसन कवानी ने 7वें मिनट में किया गोल, पुर्तगाल के खिलाफ उरुग्वे 1-0 से आगे

विश्व कप के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे ने पुर्तगाल के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। एडिंसन कवानी ने मैच के 7वें मिनट में लुइस सुआरेज के पास पर मैच का पहला गोल कर दिया। ये उनका इस विश्व कप में दूसरा गोल है। इससे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में सिल्वा के पास पर गेंद को गोलपोस्ट की तरफ मारा लेकिन उरुग्वे के गोलकीपर ने रोक लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KpYF5S

वक्त पर उड़ानों के मामले में दुनिया के टॉप-200 में भारत का एक एयरपोर्ट, मुंबई को नीचे से पांचवां स्थान

ब्रिटिश संस्था ओएजी ने शनिवार को वक्त पर विमानों की उड़ानों के मामले में दुनिया के 513 एयरपोर्ट्स की लिस्ट जारी की। इसमें 94.5% अंकों के जापान का कोमाकी एयरपोर्ट साथ दुनिया का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट है। टॉप-200 मेंं भारत का सिर्फ पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट (अंडमान-निकोबार) शामिल है, इसे 84.6% अंकों के साथ 65वां स्थान मिला। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 70.7% अंकों के साथ 451वें और छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 60% अंकों के साथ 508वें नंबर पर है। इंडोनेशिया का जकार्ता एयरपोर्ट और पाकिस्तान का इस्लामाबाद एयरपोर्ट लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MBBwtE

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में शनिवार को यहां भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके साथ ही उसने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। इस ड्रॉ के साथ भारत के 8 अंक हो गए हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। टूर्नामेंट के नियमानुसार पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें ही फाइनल खेलती हैं। भारत अब 1 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगा। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार भी उसके और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल हुआ था। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हरा दिया था। टूर्नामेंट का यह 36वां संस्करण है, लेकिन भारत आज तक इसे जीतने में असफल रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी में पिछली बार भारत और नीदरलैंड के बीच 9 दिसंबर, 2014 को मुकाबला हुआ था। उस मैच में भारत ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KncKAX

सब्सिडी वाला सिलेंडर 2.71 और गैर सब्सिडी सिलेंडर 55.50 रुपए महंगा, नए रेट्स 1 जुलाई से लागू

सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 2.71 और गैर सब्सिडी सिलेंडर 55.50 रुपए महंगा हुआ। नई कीमतें 1 जुलाई यानी रविवार से लागू होंगी। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के बेस प्राइज में बढ़ोत्तरी और रुपए की कीमत में गिरावट के चलते ऑयल और गैस कंपनियों ने दाम बढ़ाने का फैसला लिया। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख से घरेलू गैस के दामों में फेरबदल करती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NePxhQ

LIVE: ग्रिजमैन ने पेनल्टी से 13वें मिनट में किया गोल, अर्जेंटीना के खिलाफ फ्रांस 1-0 से आगे

विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में शनिवार को फ्रांस ने अर्जेंटीना पर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अर्जेंटीना के मार्कोस रोजो ने 11वें मिनट में फ्रांस के एम्बाप्पे को बॉक्स के अंदर गिरा दिया। जिसके बाद रेफरी ने फ्रांस को पेनल्टी दे दी। एंटोनियो ग्रिजमैन ने 13वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल दिया। इससे पहले 7वें मिनट में फ्रांस को फ्री किक मिली थी। जिस पर एंटोनियो ग्रिजमैन ने शॉट लिया लेकिन गेंद क्रॉस बार से टकराकर वापस लौट गई। अर्जेंटीना ने शुरुआती एकादश में गोंजालो हिगुएन को शामिल नहीं किया। जबकि, फ्रांस की टीम पॉल पोग्बा और एमबाप्पे की वापसी हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KxgHyN

रिलीज के दिन ही 'संजू' फेसबुक पर लीक, फिल्म को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

संजय दत्त के जीवन पर बनी 'संजू' फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई। किसी फेसबुक यूजर ने 2 घंटे 28 मिनट की पूरी फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया, जिसके बाद इसको काफी शेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू टोरेंट पर भी लीक हो गई है, जो एचडी क्वालिटी में है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KpBNDy

भगोड़ा आर्थिक अपराध अध्यादेश के तहत विजय माल्या को कोर्ट का नोटिस, 27 अगस्त को पेश होने को कहा

बैंकों के नौ हजार करोड़ से अधिक के कर्जदार विजय माल्या को विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराध अध्यादेश के तहत नोटिस जारी किया। उसे 27 अगस्त को हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इसके लिए 22 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से अपील की थी। नए अध्यादेश के तहत कार्रवाई का यह पहला मामला है। अगर माल्या कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी मान लिया जाएगा और ईडी उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई कर सकेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KzmvIb

entertainment

एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ आलिया भट्ट ने भी की। आलिया ने कहा कि 'संजू काफी बेहतरीन फिल्म है और इस फिल्म में सभी ने बेहतरीन काम किया है। रणबीर ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की। मैं राजकुमार हिरानी की बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी फिल्में देखने के लिए बेताब रहती हूं। संजू पैसा वसूल है।'

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tIVnA5
via IFTTT

entertainment

अनिल कपूर और जूही चावला एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने दीवाना-मस्ताना, लोफर, बेनाम बादशाह और कारोबार में बेहद पसंद किया गया था। दोनों को एक बार फिर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में साथ करते देखा जा सकेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nb6av3
via IFTTT

फ्लोटिंग बोर्ड पर लेटी महिला समुद्र की लहरों में बहकर 12 किमी दूर चली गई, 21 घंटे बाद बचाया गया

ग्रीस में 55 साल की एक महिला प्लास्टिक बोर्ड समेत समुद्र में बह गई, लेकिन 21 घंटे बाद उसे बचा लिया गया। रूस की सैलानी ओल्गा कुल्दो को विमान से समुद्री सीमा पर नजर रखने वालों ने देखा। सर्द रात और अगले दिन तेज धूप में पड़े रहने से उनकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ki5VR7

entertainment

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर-3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में संजय 'गैंगस्टर' का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं जिम्मी शेरगिल 'साहब' और 'बीवी' के रोल में माही गिल हैं। 2.46 मिनिट के ट्रेलर में 58 साल के संजय जबरदस्त थ्रिलर-एक्शन सीन करते दिख रहे हैं। वहीं गैंगस्टर का रोल उनकी पर्सनैलिटी पर भी काफी जच रहा है। ट्रेलर में संजय ने बोले दो दमदार डायलॉग...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KxFCFF
via IFTTT

entertainment

संजय दत्त के जीवन पर बनी 'संजू' फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई। किसी फेसबुक यूजर ने 2 घंटे 28 मिनट की पूरी फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया, जिसके बाद इसको काफी शेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू टोरेंट पर भी लीक हो गई है, जो एचडी क्वालिटी में है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nev9gO
via IFTTT

येदि ने भाजपा नेताओं से कहा- अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करें; जरूरत हो तो उनके घर जाएं

बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से शनिवार को कहा कि अगर आपको लगता है किसी अन्य दल का कोई नेता भाजपा की विचारधारा में यकीन रखता तो उसे पार्टी के साथ जोड़ें। फिर चाहें उस नेता को पार्टी में शामिल करने के लिए आपको उसके घर ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और जेडीएस के कुछ नेता भाजपा में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ सदस्यों में असंतोष है। ऐसे में भाजपा एक बार फिर सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 2019 में वापस सत्ता में लाने और कर्नाटक की 28 में से 25 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मेहनत करें।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yVuwFR

entertainment

केआरके ने 'संजू' की रिलीज के बाद कहा कि यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक नहीं है। इसमें न माधुरी हैं, न टीना मुनीम। कई किस्सों को भी तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। केआरके ने कहा है कि फिल्म का नाम 'संजू' की जगह 'दोस्ताना 2' होता तो ज्यादा अच्छा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ndm8oD
via IFTTT

दिल्ली में एअर इंडिया की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 7 घंटे तक की देरी, एयरलाइन ने कहा- ऐसा तकनीकी खराबी से हुआ

दिल्ली से कोच्चि होकर दुबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (एआई 933) इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर करीब 6 घंटे तक खड़ी रही। इसे शनिवार तड़के 5.10 बजे उड़ान भरना था। एअर इंडिया ने इसके लिए तकनीकि खराबी की बात कही है। हालांकि, सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उड़ान में देरी क्रू के मौजूद नहीं होने के चलते हुई। इस फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने ट्वीट में कहा कि दिल्ली-दुबई फ्लाइट सुबह 11 बजे रवाना हुई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NcS2S2

अमेरिकी कॉमेडियन ने ट्रम्प को मजाक में फोन किया, कॉल रिकॉर्डिंग अपने प्रोग्राम में भी सुनाई

क्या दुनिया के सबसे ताकतवर नेता डोनाल्ड ट्रम्प को कोई मजाक में फोन कर सकता है? वह भी तब जब वह एयर फोर्स वन विमान में बैठे हों। लेकिन अमेरिका के कॉमेडियन जॉन मेलेंडेज ऐसा दावा कर रहे हैं। जॉन का कहना है कि उन्होंने बुधवार की रात न्यू जर्सी का सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज के नाम से ट्रम्प को उस वक्त फोन किया जब वे अपने विमान में थे। जॉन ने सबूत के तौर पर ट्रम्प के साथ हुई अपनी बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने कार्यक्रम 'द शटरिंग जॉन पॉडकास्ट' में प्रसारित भी की, जिसमें दूसरी तरफ से ट्रम्प जैसी ही आवाज सुनाई दे रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tHzhxK

entertainment

डेढ़ साल के तैमूर अली खान इन दिनों पेरेंट्स सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। रोडीज फेम रणविजय भी पत्नी प्रियंका वोरा और डेढ़ साल की बेटी कायनात के साथ वहां पहुंचे हैं। इस वेकेशन की सबसे दिलचस्प बात है तैमूर और कायनात की क्यूट बॉन्डिंग। कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें दोनों लंदन के पार्क में खेलते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में दोनों सी-सॉ पर झूल रहे हैं। तभी किसी बात पर कायनात खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं और तैमूर उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। उनके चेहरे के भाव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे कायनात की हंसी का कारण समझ नहीं पा रहे हैं? वे कुछ देर इधर-देखते हैं और फिर झूलने में बिजी हो जाते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KtGtHH
via IFTTT

entertainment

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों मुंबई के एक सर्कस में ऊंची छलांग लगाने की ट्रेनिंग ले रही है। इसका वीडियो भी दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, दिशा ये सारी मशक्कत सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के लिए कर रही हैं। फिल्म में दिशा का किरदार ट्रैपीज आर्टिस्ट का है। फिल्म में दिशा को कई हैरतअंगेज स्टंट्स करने है और आग के साथ करतब भी दिखाना है। खबरों हैं कि दिशा को और परफेक्ट ट्रेनिंग देने के लिए इंटरनेशनल लेवल के ट्रैपीज आर्टिस्ट अली को बुलाया जा रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IE6dfj
via IFTTT

entertainment

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने शुरु कर दिए हैं। फिल्म 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। साथ ही हिरानी और रणबीर के करियर में इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इसी बीच फिल्म का एक सीन लीक हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KtI6VE
via IFTTT

entertainment

रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' 2018 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ की कमाई की है इसी वजह से ये राजू हिरानी और रणबीर की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। आइए एक नजर डालते हैं 'संजू' के 6 चुनिंदा डायलॉग्स पर...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KCy3KA
via IFTTT

entertainment

माधुरी दीक्षित हाल ही में रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पेरेंट्स को याद कर रो पड़ीं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पेरेंट्स के बारे में बात कर रही हैं। उनके मुताबिक, 'मेरे फादर तब 8 साल के थे, जब उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था। हम जब भी डांस करते थे, तब वो वहां आकर बैठ जाते थे। मेरे पापा और मॉम दोनों ने मुझे सपोर्ट किया है। दोनों मेरी स्ट्रेंथ रहे हैं, मेरे पिलर रहे हैं। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है।' यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। बता दें कि माधुरी के पिता शंकर दीक्षित इंजीनियर थे। 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IDQKfg
via IFTTT

जीएसटी का एक साल, पेट्रोल-डीजल के बगैर भी हर महीने औसतन 91 हजार करोड़ रुपए का टैक्स आया

मोदी सरकार के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में शामिल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लागू हुए एक साल हो गया है। एक जुलाई 2017 को 70 साल पुराने टैक्स स्ट्रक्चर को बदलते हुए सभी (17) तरह के कर खत्म कर दिए और जीएसटी लागू किया गया। सरकार को कम टैक्स वसूली की वजह से राजस्व का नुकसान नहीं हो और जनता पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़े, ये जीएसटी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल था। इसे ध्यान में रखते हुए 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब बनाए गए। जीएसटी लागू होने के पहले महीने यानी जुलाई 2017 में सरकार को 92,283 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ जो सरकार के 91,000 करोड़ के लक्ष्य से ज्यादा था। इसके बाद हर महीने उतार-चढ़ाव का ट्रेंड दिखा। अप्रैल 2018 में जीएसटी कलेक्शन पहली बार 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KyzxWu

Friday, June 29, 2018

entertainment

फिल्म 'संजू' के रिलीज पर संजय दत्त की वाइफ मान्यता ने उनके लिए एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया। मान्यता ने इंस्टाग्राम पर संजय और दोनों बच्चों बेटा शहरान और बेटी इकरा की फोटो शेयर कर लिखा, 'रूक जाना नहीं तू कहीं हारके, कांटो पर चलके मिलेंगे साए बहार के'। बता दें कि मान्यता हमेशा संजय के साथ एक पिलर की तरह खड़ी रही। जब संजय दत्त येरवडा जेल, पुणे से बाहर आए थे तो मान्यता उन्हें लेने जेल गई थी। संजय से शादी के बाद ये पहली बार था जब लोगों ने उन्हें देखा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lMRq8Z
via IFTTT

entertainment

'संजू' साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इसने सलमान की रेस 3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ की कमाई की है। ये राजू हिरानी और रणबीर कपूर की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इससे पहले राजू हिरानी की फिल्म पीके ने पहले दिन 26.63 करोड़ की कमाई की थी। इसी तरह पहले दिन की कमाई के हिसाब से रणबीर के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बेशरम थी। इसने पहले दिन 21.56 करोड़ की कमाई की थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ICk0mM
via IFTTT

entertainment

शोबिज के ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म को 2018 की हाईएस्ट ओपनिंग मूवी डिक्लेयर कर दिया है। इन सबके बीच सलमान की फिल्म 'रेस 3' इस रेस में पीछे हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kwec3a
via IFTTT

entertainment

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' शुक्रवार को रिलीज हुई है। वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने यह फिल्म देखी और संजय दत्त का रोल कर रहे रणबीर कपूर के काम की तारीफ की। उनकी मानें तो अगर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर यह फिल्म देखेंगी तो रो पड़ेंगी। उन्होंने ट्विटर पर ऋषि कपूर को मेंशन करते हुए लिखा, 'आपको रणबीर के काम पर गर्व होगा और नीतू तो खुशी से रो देंगी'

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MAXIUQ
via IFTTT

19 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट; श्रीनगर में झेलम खतरे के निशान से ऊपर, कश्मीर डिवीजन के स्कूल बंद

मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर जम्मू-कश्मीर में तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से झेलम खतरे के निशान को पार कर गई है। खराब मौसम की वजह से प्रशासन ने कश्मीर डिवीजन के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी है। अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था भी जम्मू से रवाना नहीं किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kyasel

पाक फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ग्रे लिस्ट में शुमार, भारत ने कहा- आतंकियों पर लगाम न कसने का यही अंजाम

आतंकी फंडिंग के मामले में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल कर दिया है। भारत ने एफएटीएफ के इस फैसला का स्वागत किया। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया पाकिस्तना ने एफएटीएफ के मानकों को लागू करने का वादा किया था। लेकिन पाक आतंकि फंडिंग रोकने में नाकाम रहा है। पाक में अभी भी आतंकी हाफीज सईद और जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इसलिए उसका यही अंजाम होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि एफएटीएफ के प्लान का समयबध्द तीरेक से पालन किया जाएगा। और पाक उसके किसी भी क्षेत्र से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KBFQID

हैदराबाद से नरेंद्र मोदी या अमित शाह चुनाव लड़ें, तब भी हमें हराने में नाकाम रहेंगे: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं यहां से मोदी या शाह भी चुनाव लड़ लें लेकिन वे एआईएमआईएम को हरा नहीं पाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N6rcel

अमेरिका में मैक्सिको के अवैध प्रवासियों का मामला: भारतीय महिला को 5 साल के दिव्यांग बेटे से किया अलग

अमेरिका में मैक्सिको सीमा पार करके आए लोगों से उनके बच्चों को अलग किए जाने वालों में एक भारतीय महिला भी शामिल है। उन्हें पांच साल के दिव्यांग बेटे से अलग कर गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को एरिजोना कोर्ट ने 30 हजार डॉलर (करीब 20 लाख 50 हजार रुपए) के बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि वे बेटे से मिल पाईं या नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KuodxD

महाभारत 2019: विपक्षी एकता की पहली बड़ी परीक्षा होगा राज्यसभा का उपसभापति चुनाव

सभी दलों की निगाहें मानसून सत्र में होने वाले राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव पर लग गई हैं। इसे 2019 में विपक्षी एकता के ट्रेलर के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि यह इस एकजुटता की पहली बड़ी परीक्षा है। कर्नाटक के नाटकीय घटनाक्रम ने भी विपक्षी दलों को एकजुट होने की खुराक दे दी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पीडीपी से दोस्ती टूटने से भाजपा की राह और मुश्किल हो सकती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KA1ahR

80 साल की महिला ने शुभ यात्रा के लिए विमान के इंजन में सिक्के फेंके, उड़ान में हुई 5 घंटे की देरी

महिला ने बताया कि वह प्लेन में सुरक्षित यात्रा करना चाहती थी। इसलिए मन्नत मांगते हुए इंजन में सिक्के फेंके थे। महिला ने बताया कि वह प्लेन में सुरक्षित यात्रा करना चाहती थी। इसलिए मन्नत मांगते हुए इंजन में सिक्के फेंके थे। महिला ने बताया कि वह प्लेन में सुरक्षित यात्रा करना चाहती थी। इसलिए मन्नत मांगते हुए इंजन में सिक्के फेंके थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NdWEai

सरकार के 8 करोड़ खर्च करके खाने की डिश बुलाता रहा अफसर, 9 साल कमाया फायदा; 50 साल की जेल

अमेरिका में टेक्सास के एक सरकारी अफसर को कोर्ट ने 50 साल जेल की सजा सुनाई है। गिलबर्टो एसकेमिला (53) सैन बेनिटो के बालसुधार गृह में तैनात था। उसे सरकारी खजाने से 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ 21 लाख रुपए) के दुरुपयोग का दोषी पाया गया है। वह 2008 से 2017 तक सरकारी पैसे से एक नॉनवेज डिश बुलाता रहा और उसे बेचकर फायदा कमाता रहा। कोर्ट ने गिलबर्टो पर 10 हजार डॉलर (करीब 6 लाख 85 हजार रुपए) का जुर्माना भी लगाया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yVxJVZ

विश्वकप: प्री-क्वार्टर फाइनल आज से, पहले मैच में मेसी-ग्रीजमैन पर रहेंगी नजरें; उरुग्वे से भिड़ेगा पुर्तगाल

विश्व कप में शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और पुर्तगाल का उरुग्वे से होगा। आज के दोनों मैच में विश्व कप के चार शीर्ष खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के सामने फ्रांस के एंटोनियो ग्रिजमैन जबकि, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने उरुग्वे के लुइस सुआरेज होंगे। इन चारों में सिर्फ ग्रीजमैन ने ही अब तक कोई गोल नहीं किया है। 2016 यूरो कप में ग्रीजमैन ने सबसे ज्यादा 6 गोल किए थे। फ्रांस की टीम ये उम्मीद कर रही होगी कि नॉकआउट मुकाबलों में ग्रीजमैन फॉर्म में वापस लौट आए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kwfec1

विश्वकप में पहली बार आमने-सामने आ सकते हैं रोनाल्डो-मेसी, प्री-क्वार्टर फाइनल जीतने पर भिड़ेंगे पुर्तगाल-अर्जेंटीना

विश्व कप में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद अर्जेंटीना और पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। 30 जून को अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और पुर्तगाल का उरुग्वे से होगा। दोनों टीमें अगर अपने मैच जीत लेती है तो 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। विश्व कप इतिहास में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर अब तक नहीं हुई है। प्रदर्शन के हिसाब से इस बार रोनाल्डो काफी आगे हैं। उन्होंने 3 मैच में 4 गोल किए। वहीं, मेसी शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने में नाकाम रहे लेकिन, नाइजीरिया के खिलाफ आखिरी मैच में गोल दागकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NaXjtm

दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट की रोक, काली पट्टी बांधकर काम करेंगे कर्मचारी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को रोक लगा दी। इस फैसले से राजधानी और एनसीआर के करीब 25 लाख यात्रियों को राहत मिली। हालांकि, कर्मचारियों ने अब विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला किया है। मेट्रो स्टाफ ने अपनी पांच मांगों को लेकर 30 जून को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। डीएमआरसी में 12 हजार कर्मचारी हैं। इनमें से 9 हजार गैर-कार्यकारी हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kz0xZc

तीन उंगली से सैल्यूट करते हैं जम्मू कश्मीर के डीजीपी, 25 आतंकियों ने उन पर एक साथ किया था हमला

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में राज्यपाल शासन लगने के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने कहा था कि अब घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना ज्यादा आसान हो जाएगा। वैद वही पुलिस अफसर हैं जिन पर कई बार छिटपुट गोलीबारी चार बड़े आतंकी हमले हुए। इनमें 25 आतंकियों का एक साथ हमला, ग्रेनेड की बौछार और हेलिकॉप्टर पर रॉकेट दागा जाना शामिल हुए। ये हमले उन पर, उनके बॉडीगार्ड्स पर, उनके साथी जवानों पर, पत्नी और 2 महीने की बेटी पर भी हुए। हम बता रहे हैं जम्मू कश्मीर के उस पुलिस प्रमुख की तीन उंगलियों के सैल्यूट की कहानी जो आतंकियों के खिलाफ हर ऑपरेशन में सेना और सीआरपीएफ के साथ अहम भूमिका निभाते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NeNIlk

entertainment

संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड मूवी 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का टीजर और ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी बज था। इसके अलावा जहां मूवी के गाने कर हर मैदान फतेह, तू भी बढ़िया मैं भी बढ़िया और रूबी-रूबी काफी हिट हो चुके हैं, वहीं फिल्म में रणबीर कपूर और दूसरे कलाकारों की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lKhDFa
via IFTTT

entertainment

35 साल की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 25 साल के अमेरिकी सिंगर निक जोनास से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे निक को डेट कर रही हैं और जुलाई अंत तक या फिर अगस्त में उनकी सगाई हो सकती है। हालांकि, खुद प्रियंका या निक या उनके फैमिली मेंबर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अगर यह सच है तो प्रियंका निक की 9वीं गर्लफ्रेंड होंगी। अमेरिकी वेबसाइट यूएस वीकली के आर्टिकल के मुताबिक, निक प्रियंका से पहले 8 लड़कियों को डेट कर चुके हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lKcQUi
via IFTTT