Get girl sex toy

Friday, August 31, 2018

24 घंटे में सिर्फ एक इंच बारिश ने रोक दी दिल्ली की रफ्तार, पानी में डूबी बस से 30 लोग सुरक्षित निकाले गए

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2.55 सेमी (एक इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। एक इलाके में पानी भरे होने से बस फंस गई, जिसके चलते 30 यात्रियों को निकालना पड़ा। लगातार बारिश से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन के सामान्य तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CfhmWe

entertainment

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के पिता नंदमूरी हरिकृष्णा (61) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हरिकृष्णा की अंतिम यात्रा गुरुवार शाम 4 बजे उनके हैदराबाद जुबली हिल्स स्थित घर से निकली।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N5ebEv
via IFTTT

entertainment

राज और डीके के निर्देशन में बनी यह इंडिया की पहली जॉम्बी बेस्ड फिल्म थी। अब इस फिल्म के सीक्वल की तैयारियां चल रही हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2osUuZl
via IFTTT

हॉलीवुड अभिनेत्री ने पुलिस पर खिलौना गन तानी तो अफसरों ने गोली मारी, मौत

अमेरिकी में एक हॉलीवुड अभिनेत्री वनीसा मार्केज (49) को पुलिस ने गोली मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वनीसा ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अफसर वनीसा के पासाडेना स्थित घर पर किसी काम से गए थे। उस वक्त वनीसा नकली बंदूक लिए हुई थीं। उन्होंने ये गन अफसरों पर तान दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NFy5D4

नौकरी के मुद्दे पर ट्रम्प से 60% अमेरिकी नाखुश, 49% लोगों ने कहा- राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाना चाहिए

नौकरी देने के मुद्दे पर 60% अमेरिकियों ने डोनाल्ड ट्रम्प से नाखुशी जताई है। वहीं, 49% लोगों का मानना है कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। ये बात शुक्रवार को जारी हुए एक ओपिनियन पोल में सामने आई है। वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज के पोल में कहा गया है कि 36% अमेरिकी ट्रम्प के परफॉर्मेंस से खुश हैं। इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज ने अप्रैल में सर्वे किया था। इसके मुताबिक, ट्रम्प के काम को 40% पसंद और 56% लोगों ने नापसंद किया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N53qlB

मानसून देश में सामान्य; लेकिन 45% हिस्सा सूखे और बाढ़ में, यानी आधे देश की हालत खराब

माॅनसून के चार में से तीन महीने पूरे हो चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक देश में अब तक 6% कम बारिश के साथ मानसून सामान्य है। इस पर सैनड्रप के हिमांशु ठक्कर कहते हैं कि मौसम विभाग के डेटा का एनालिसिस करने पर अलग तस्वीर दिखती है। देश के बड़े हिस्से दक्षिण, पूर्व और उत्तर पूर्व के कई हिस्से सूखे से जूझ रहे हैं। कुल मिलाकर 40% हिस्सा सूखे से जूझ रहा है। इन इलाकों में सामान्य से 20% से कम बारिश हुई है। देश के 20% जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। 10% हिस्सों में 10 से 19% तक कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य बारिश में गिना जाता है। इस तरह आधे देश में मानसून काफी कमजोर रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2orBoml

महाभारत 2019: अनिवासी भारतीय और दिव्यांगों के 9 करोड़ वोट पाने के लिए घोषणा-पत्र में अहमियत देने की तैयारी में पार्टियां

चुनाव आयोग देश और विदेश के सभी भारतीय मतदाताओं को पोलिंग बूथों पर लाने की तैयारी में है। इनमें दो खास श्रेणी के वोटर्स की 2019 में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ये हैं दिव्यांगजन और विदेश में बसे भारतीय मतदाता, जिन्हें प्रॉक्सी वोटिंग का हक मिलने जा रहा है। यानी वे भारत आए बिना वोट डाल सकेंगे। इनकी संख्या करीब 1.6 करोड़, जबकि दिव्यांग मतदाता करीब साढ़े सात करोड़ हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pnr8ag

इंटरनेट सेवा बंद करने वाले देशों में भारत सबसे आगे, ढाई साल में 154 बार बंद की सर्विस

कभी लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रखने तो कभी हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए दुनिया के सभी देश इंटरनेट सेवाएं बंद करते हैं। इस लिस्ट में भारत का नाम सबसे ऊपर है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। भारत के अलग-अलग राज्यों में जनवरी 2016 से मई 2018 तक 154 बार इंटरनेट सर्विस रोकी गई। वहीं, पाकिस्तान ने ढाई साल के दौरान महज 19 बार डेटा सर्विस पर रोक लगाई। इसके अलावा हर वक्त जंग से जूझने वाले सीरिया और इराक ने कुल 16 बार सर्विस रोकी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N9dFW0

एशियाड: बॉक्सर अमित से स्वर्ण की उम्मीद, भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कांस्य पदक पर नजर

भारत के अमित पंघाल 18वें एशियाई खेलों में शनिवार को मुक्केबाजी के 49 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान के दुस्तोव हसनबॉय के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। इस एशियाड में वे भारत के इकलौते मुक्केबाज हैं, जो फाइनल तक पहुंचे। ऐसे में उनकी नजर खिताबी मुकाबला जीतने पर होगी। उधर, पुरुष हॉकी का फाइनल खेलने से चूक गई, भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम पिछले एशियाई खेल में चैम्पियन रही थी, इसलिए इस बार वह कम से कम कांस्य पदक के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी। स्क्वैश में भी भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pls5jp

शादी के लिए लड़कों की उम्र भी 18 हो, तलाक के बाद पत्नी को संपत्ति में बराबर हिस्सा मिले: विधि आयोग

विधि आयोग ने शादी के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का सुझाव दिया है। इसके लिए लड़कियों की उम्र पहले ही 18 साल तय है। आयोग ने कहा कि शादी में उम्र का अंतर दूर होना चाहिए। अगर इस उम्र में उन्हें सरकार चुनने का अधिकार है तो अपने लिए पति या पत्नी के चयन में भी सक्षम माना जाए। यह भी कहा कि शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति में पत्नी भागीदार है। तलाक होने पर उन्हें बराबर हिस्सा मिलना चाहिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NBznyS

आजाद भारत में पहली बार होगी ओबीसी की जनगणना, सरकार की नजर 2019 के लोकसभा चुनाव पर

केंद्र सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनगणना 2021 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आंकड़े जुटाने का फैसला किया है। आजाद भारत में यह पहला मौका होगा जब देश में ओबीसी वर्ग के अलग से आंकड़े जुटाए जाएंगे। इससे पहले 1931 में ओबीसी की जनगणना की गई थी। इसी के आधार पर वीपी सिंह सरकार ने ओबीसी को 27% आरक्षण दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wxO5k5

entertainment

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों मैक्सिको में छुटि्टयां मना रहे हैं। अपने पुराने बीचेस के लिए मशहूर मैक्सिको के कैबो सैन लुकास में स्पाॅट किए गए लव बर्ड्स की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PTqdQ4
via IFTTT

एशियाडः सेलिंग में भारत को 3 पदक, श्वेता-वर्षा ने रजत जीता; हर्षा और वरुण-गणपति की जोड़ी को कांस्य

भारत ने 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन सेलिंग में एक रजत समेत तीन पदक जीते। शुक्रवार को श्वेता शेरवेगर और वर्षा गौतम की जोड़ी ने महिलाओं की 49-ईआर एफएक्स स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीता। ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में हर्षिता तोमर तीसरे स्थान पर रहीं, उन्हें कांस्य मिला। 49ईआर पुरुष वर्ग में वरुण अशोक ठक्कर और गणपति केलपांडा चेंगप्पा की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों ही स्पर्धाओं में भारत ने पहली बार पदक जीते हैं। सेलिंग को एशियाई खेलों में 1970 में शामिल किया गया था। हालांकि, उस बार पांच स्पर्धाएं ही हुईं थीं। लेजर 4.7 स्पर्धा 2006 दोहा एशियाड, जबकि 49ईआर पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं इसी साल से शुरू की गईं हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wum5xC

अप्रैल-जून में जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही, 9 तिमाही में सबसे ज्यादा; भारत की विकास दर दुनिया में सबसे तेज

अप्रैल-जून में जीडीपी ग्रोथ 8.2% रही। ये 9 तिमाही यानी 27 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2016 में ये 9.2% थी। पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) में ग्रोथ 7.7% रही थी। विकास दर में लगातार चौथी तिमाही में बढ़ी है। भारत की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज बनी हुई है। अप्रैल-जून में चीन की विकास दर 6.7% रही।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LI9ITu

entertainment

सोनू सूद ने कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ़ झांसी छोड़ दी है। इस फिल्म में वह सदाशिव राव का रोल निभा रहे थे लेकिन ख़बरों के मुताबिक कंगना के साथ हुई अनबन की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2opvZfx
via IFTTT

इमरान घर से पीएम हाउस हेलीकॉप्टर से जाते हैं, विवाद हुआ तो उनके मंत्री ने कहा- कार से तो सस्ता पड़ता है

इमरान खान इस्लामाबाद के बानी गाला स्थित अपने घर से प्रधानमंत्री आवास तक आना-जाना हेलिकॉप्टर से ही कर रहे हैं। इस पर विवाद हुआ तो उनके मंत्री फवाद चौधरी ने सफाई में कहा कि हेलीकॉप्टर से सिर्फ 55 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च आता है जो सड़क के रास्ते आने-जाने से सस्ता है। उनके इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर इमरान का मखौल उड़ा रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LLSzZ4

सूरत-बिलिमोरा के बीच 2022 में चल सकती है पहली बुलेट ट्रेन, आजादी की 75वीं वर्षगांठ यादगार बनाने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश की पहली बुलेट ट्रेन तय वक्त से एक साल पहले 2022 में ही शुरू हो जाए। दरअसल, इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी और मोदी इस मौके पर देशवासियों को यह सौगात देना चाहते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MDofVO

महाराष्ट्र पुलिस ने वामपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराया, कहा- हमारे पास पुख्ता सबूत

देशभर में वामपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को महाराष्ट्र पुलिस ने सही ठहराया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच में पता चला कि माओवादी संगठन कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते थे और सरकार गिराने की बड़ी साजिश रचने जा रहे थे। आरोपी उनके मंसूबों को पूरा करने में मदद कर रहे थे। एक आतंकवादी संगठन भी इस साजिश में माओवादियों के साथ शामिल था। पुलिस ने कहा कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LHHb0l

LIVE चौथा टेस्टः दूसरे दिन का खेल शुरू, भारत का स्कोर 25/0; इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 246 रन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पहली पारी में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल और शिखर धवन क्रीज पर हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाजों और मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड ने सैम कुरेन के 78 और मोइन अली के 40 रनों की बदौलत पहली पारी में 246 रन बनाए। भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। इशांत ने कप्तान जो रूट का विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर के 250 विकेट पूरे किए। तेज गेंदबाजों में उनसे पहले सिर्फ कपिल देव और जहीर खान ही भारत के लिए यह आंकड़ा छू पाए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PSXavJ

entertainment

वीडियो में आंख मारकर पॉपुलर हुईं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अपकमिंग फिल्म 'Oru Adaar Love' में उनके गाने 'मानिक्य मलाराया पूवी' के खिलाफ फाइल किए गए पुलिस केस को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 18 साल की प्रिया के खिलाफ यह केस युवाओं के एक ग्रुप की शिकायत के बाद हैदराबाद में दर्ज किया गया था। FIR प्रिया के उसी वायरल वीडियो को देखने के बाद दर्ज कराई गई थी, जिसमें वे आंख मारती दिखाई दी थीं। शिकायतकर्ताओं से वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे गाने को फिल्माने के तरीके पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C4N48g
via IFTTT

entertainment

पहली फिल्म हिट थी, दूसरी फिल्म चली नहीं और तीसरी फिल्म ने भी बोर किया। फिल्म यमला पगला दीवाना की फ्रेंचाइजी वह कमाल दोबारा नहीं दोहरा पाई है। फिल्म में देओल फैमिली ने आयुर्वेद के इर्दगिर्द कहानी रची है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LHXiv3
via IFTTT

आईएफएस अफसरों की भारी कमी: भारत के पास विदेश सेवा के महज 940 अधिकारी, चीन से आठ गुना कम

देश में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसरों की काफी कमी है। अमेरिकी वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत में विदेश सेवा के महज 940 अफसर हैं। यह संख्या न्यूजीलैंड (885) और सिंगापुर (850) जैसे छोटे देशों के अफसरों की संख्या से कुछ ही ज्यादा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश विभाग में करीब 6 हजार अधिकारी हैं। चीन में 7500 तो अमेरिका के पास करीब 14 हजार डिप्लोमेट हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के कई लक्ष्य मसलन संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता और न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में सदस्यता अफसरों की कमी के चलते ही अटके हुए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2N2B6QW

entertainment

अक्षय कुमार स्टारर मूवी गोल्ड 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। गोल्ड, किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया में रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड बन गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2C4gsvt
via IFTTT

entertainment

भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने गुपचुप सगाई कर ली है। 28 साल की सीमा ने बिहार के जाने-माने बिजनेसमैन और जदयू उद्योग प्रकोष्ट के पटना महानगर महासचिव सौरभ कुमार से सगाई की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N2pywV
via IFTTT

राहुल गांधी ने कहा- राफेल घोटाले में वैश्विक भ्रष्टाचार हुआ, आने वाले हफ्तों में यह और बम बरसाएगा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने राफेल डील और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के पार्टनर के साथ फिल्म निर्माण के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के एग्रीमेंट की समान टाइमिंग की रिपोर्ट का हवाला देते कहा, राफेल में वैश्विक भ्रष्टाचार। आने वाले हफ्तों में यह और बम बरसाएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oraivU

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के लिए कहा- पप्पू से गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फिर एक बार विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- जिस व्यक्ति का पप्पू से लेकर गप्पू तक का सफर झूठ का झुंझुना लेकर शुरू हुआ हो, वह इसी तरह की बहकी-बहकी, बेसुरी और बेहूदा बातें करेगा। घोटाले के गुरू घंटालों को हर टाइम घोटाला ही नजर आएगा। देश का विकास, प्रगति और सुशासन नहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C4eWcL

entertainment

सलमान खान बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के मामले में बेहद केयरिंग हैं। उन्होंने अर्पिता की पसंद आयुष को पहली मुलाकात में ही पसंद कर लिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ny51NO
via IFTTT

Thursday, August 30, 2018

कश्मीर की इरम बनेंगी राज्य की पहली महिला पायलट, दो कंपनियों ने दिया नौकरी का ऑफर

यहां के निचले इलाके में रहने वाली 30 साल की इरम हबीब राज्य की पहली पेशेवर महिला पायलट बनने जा रही हैं। उन्हें ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की दो बड़ी एयरलाइंस इंडिगो और गो-एयर की तरफ से नौकरी का ऑफर भी मिल गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wvKPpf

entertainment

शाहिद कपूर के पास इस वक्त कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। सितंबर महीने में उनकी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ रिलीज होगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2opUPfi
via IFTTT

entertainment

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी की है जहां विक्की(राज कुमार राव) एक लोकल टेलर है। अपने काम में एक्सपर्ट विक्की महिलाओं का नाप लिए बिना ही उन्हें देखकर उनके साइज के कपड़े सिल देता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LJvC8Z
via IFTTT

ट्रम्प की डब्ल्यूटीओ को धमकी- अगर वे अपना रवैया नहीं बदलेंगे तो हम संगठन से बाहर हो जाएंगे

डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को धमकी दी है कि अगर उन्होंने अपना रवैया और अमेरिका के साथ बर्ताव नहीं बदला तो अमेरिका संगठन से बाहर हो जाएगा। ट्रम्प ने ये बात ओवल ऑफिस में एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने ये भी कहा कि विश्व व्यापार संगठन से अमेरिका ने अब तक की सबसे खराब डील की है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wwn5Rf

रेलवे टेंडर घोटाला में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों को जमानत

रेलवे टेंडर घोटाले मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों को जमानत दे दी। सभी को एक लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई। पिछले दिनों सीबीआई ने 14 के खिलाफ 20 हजार पन्नों का दस्तावेज दिल्ली कोर्ट को सौंपा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MDBPsl

एक डॉलर पहली बार 71 रुपए का हुआ, अगस्त में रुपया 3.3% गिरा; क्रूड महंगा होने का असर

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 71 तक फिसल गया। ओपनिंग 70.95 पर हुई और कुछ ही देर में 26 पैसे की गिरावट के साथ 71 का सबसे निचला स्तर छू लिया। गुरुवार को ये 70.74 पर बंद हुआ था। डॉलर की मांग बढ़ने और क्रूड महंगा होने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wwtc8V

कश्मीर: अनुच्छेद 35ए की संवैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई

संविधान के अनुच्छेद 35ए की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर राज्य प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनावों को हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से इस पर सुनवाई टालने की गुजारिश की है। इस बीच अलगाववादियों के समर्थित दो दिन के बंद के पहले दिन गुरुवार को कश्मीर घाटी में जन-जीवन पूरी तरह से ठप रहा। सड़कों पर नाममात्र के वाहन चले। वहीं, लोगों ने दुकानें और कारोबार बंद रखा। शुक्रवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LGXqee

एच-1बी वीजा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा: भारत के साथ वार्ता के पहले अमेरिका ने कहा

डोनाल्ड ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि एच-1बी वीजा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। ये बात तब सामने आई है जब अगले हफ्ते भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू बातचीत होने वाली है। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका के साथ वार्ता में इस मुद्दे को उठाएंगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2onP8P9

महाभारत 2019: पंजाब में नशा तो उतरा नहीं, अब धर्मग्रंथों की बेअदबी भी बड़ा सियासी मुद्दा

पंजाब में चुनावी माहौल का जायजा लेने हम सूफी संत बाबा फरीद के शहर फरीदकोट पहुंचे हैं। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 सीटों का केंद्र यही सीट रहेगी। ये वही इलाका है, जिसके 4 विधानसभा हलकों कोटकपूरा, रामपुरा, जैतो और मोगा में 2014 में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं हुई थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C3Ys4j

20 सेकंड थे, नहीं संभलता तो क्रैश हो जाता राहुल का विमान: डीजीसीए की रिपोर्ट में खुलासा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे विमान के हवा में हिचकोले खाने और इमरजेंसी लैंडिंग कराने के मामले की डीजीसीए ने जांच रिपोर्ट दे दी है। एक टीवी चैनल ने रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि तकनीकी खराबी पर पायलट काबू नहीं पाते तो अगले 20 सेकंड में गंभीर परिणाम सामने आ सकता था, यहां तक की राहुल का विमान क्रैश भी हो सकता था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wBJBJt

कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के पांच परिजन अगवा किए, इनमें डीएसपी का भाई भी शामिल

दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग इलाकों से गुरुवार रात को आतंकवादियों ने पुलिसवालों के 5 परिजनों को अगवा कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकवादी इन लोगों को उनके घर से उठाकर ले गए। सुरक्षा एजेंसी इसे हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद की गिरफ्तारी से जोड़कर देख रही हैं। शकील अहमद को राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को अरेस्ट किया था। हालांकि, आतंकवादी अभी तक घाटी में पुलिसवालों पर हमला कर रहे थे। एक साथ एक दिन में उनके पांच परिजनों का अपहरण कर लेने का संभवत यह पहला मामला है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oowOp2

चीन ने ब्रह्मपुत्र में जारी किया बाढ़ का अलर्ट, अरुणाचल की सियांग नदी में भी बढ़ रहा जलस्तर

चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ब्रह्मपुत्र चीन में सांग्पो के नाम से जानी जाती है। चीन ने कहा है कि भारी बारिश के कारण सांग्पो में जलस्तर बढ़ता जा रहा है, इसलिए वह इसका पानी छोड़ रहा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश की सियांग नदी में भी पानी बढ़ रहा है। ईस्ट सियांग के डिप्टी कमिश्नर ने एडवायजरी जारी की है और लोगों को नदी में न जाने की ताकीद दी है। सियांग नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NA5vTL

रोमानिया के अर्थशास्त्री ने गणितीय सिद्धांतों से 5 देशों में 14 बार लॉटरी जीती, अमेरिका में लगा फॉर्मूले पर प्रतिबंध

जिंदगी में एक बार लॉटरी जीतना ही मुश्किल होता है, लेकिन रोमानिया के एक अर्थशास्त्री स्टीफन मेंडल ने 14 बार लॉटरी जीती। स्टीफन का लॉटरी जीतना कोई महज भाग्य का खेल नहीं था। इसके लिए उन्होंने गणितीय सिद्धांतों को आधार बनाया। लॉटरी में जीतने के लिए स्टीफन ने एल्गोरिथ्म पर आधारित एक फॉर्मूला बनाया जिसे कॉम्बिनेशनल कंडेंसेशन नाम दिया। इसकी मदद से वे लॉटरी के लिए पांच से छह विनिंग नंबर निकालने में कामयाब हो जाते थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wv2OfI

एशियाडः महिला हॉकी के फाइनल में आज भारत-जापान का मैच, 36 साल बाद स्वर्ण जीतने पर नजर: 30 गोल्ड दांव पर

भारत 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन महिला हॉकी के फाइनल में दुनिया की 14वीं नंबर की टीम जापान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। उसकी कोशिश एशियाई खेलों में 36 साल बाद स्वर्ण जीतने की होगी। दुनिया की 9वें नंबर की भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाड में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची है। यदि वह जापान को हरा देती है तो उसका टोक्यो 2020 ओलिंपिक का टिकट पक्का हो जाएगा। शुक्रवार को 11 खेलों के 30 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। इनमें फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, मॉडर्न पेंटाथलॉन, ट्रायथलॉन के 1-1, डाइविंग, रोलर स्केट और सैम्बो के 2-2, साइक्लिंग के 4 और सेलिंग के 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pml95r

विधि आयोग एक देश-एक चुनाव के पक्ष में, कहा- 2019 में लोकसभा के साथ हो सकते हैं 13 राज्यों के चुनाव

विधि आयोग ने गुरुवार को देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का समर्थन किया। आयोग ने कहा कि इसकी शुरुआत 2019 में लोकसभा चुनाव और 13 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ की जा सकती है। इसके बाद पुड्डूचेरी को मिलाकर 17 राज्यों में 2021 में 30 महीने के लिए चुनाव कराकर सरकार चुनी जा सकती है। इससे 2024 में लोकसभा के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PiB5pC

नोटबंदी के बाद बैंकों में आए 4 लाख करोड़ पर आयकर विभाग की नजर, 18 लाख खाताधारकों को भेजे नोटिस

नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुई 99% से ज्यादा करंसी बैंकों में लौटने पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने कालेधन पर चोट बताकर नोटबंदी को लागू किया था, लेकिन परिणाम कुछ नहीं मिला। गुरुवार को राहुल गांधी ने भी इसे बड़ा घोटाला और आम आदमी पर हमला करार दिया। इस पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कम करंसी जमा हो, नोटबंदी का यह इकलौता उद्देश्य नहीं था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wxytMB

entertainment

पॉपुलर साउथ इंडियन एक्टर और पॉलिटिशियन नंदमूरी हरिकृष्णा का निधन बुधवार को कार एक्सीडेंट में हुआ। वैसे, इससे पहले भी कई फिल्म और टीवी एक्टर-एक्ट्रेसेस को एक्सीडेंट के कारण अपनी जान गवानी पड़ी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2POFkKx
via IFTTT

entertainment

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकते हैं। इसके लिए वो इन दिनों काफी पसीना भी बहा रहे हैं। हाल ही में कपिल की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो बीच पर ब्लू टी-शर्ट में जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपिल पसीने में भीगे हुए दिख रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nvm9DX
via IFTTT

entertainment

विवादों में रहने वाले टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन 16 सितंबर से शुरू होगा। पिछले दो सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोगों को भी मौका दिया गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PhMYMk
via IFTTT

बृहस्पति के लाल हिस्से में पानी की मौजूदगी के सबूत मिले, दावा- ऑक्सीजन भी है

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों को बृहस्पति ग्रह पर पानी होने का प्रमाण मिला है। यह पानी इस ग्रह के लाल हिस्से में है। जिसे 'द ग्रेट रेड स्पॉट' कहा जाता है। दरअसल, यह एक ऐसी जगह है जहां करीब 350 सालों से तूफान आ रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MEYDYD

एशियाडः पुरुष 1500 मीटर रेस में जिनसन जॉनसन स्वर्ण जीता, महिला डिस्कस में सीमा पुनिया ने दिलाया कांस्य

सीमा पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन महिला डिस्कस थ्रो में भारत को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने 62.26 मीटर का थ्रो किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन यांग चेन ने और उनकी हमवतन बिन फेंग ने रजत पदक जीता। यांग ने 65.12 और बिन ने 64.25 मीटर का थ्रो किया। भारत के इस एशियाड में अब 55 पदक हो गए हैं। इनमें 11स्वर्ण हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wtQ1Kl

भारत में 5 साल के भीतर एयर टैक्सी शुरू करेगी उबर, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में आसान होगा सफर

अमेरिकी कैब कंपनी उबर आने वाले कुछ सालों में भारत में एयर टैक्सी की शुरुआत करेगी। कंपनी ने अपने महत्वाकांक्षी 'उबर एलिवेट' प्रोजेक्ट के लिए भारत समेत पांच देशों का चयन किया है। इनमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और फ्रांस भी शामिल हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कुछ किलोमीटर का सफर घंटों में तय होता है। ऐसे में उबर का हवाई ऑफर बेहतर विकल्प हो सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PfEt4m

entertainment

अर्जुन कपूर, अलग-अलग कारणों से आपके पसंदीदा एक्टर हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया अर्जुन का एक वीडियो, अापका दिल जीत लेगा। दरअसल अर्जुन कपूर के एक फैन ने उन्हें मेल किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wwEyZD
via IFTTT