
अयोध्या. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने मंगलवार को कहा कि अगर भाजपा 2019 का चुनाव जीतना चाहती है, तो उसे मंदिर का निर्माण शुरू कर देना चाहिए। दास ने कहा कि अगर भाजपा ऐसा नहीं करती है तो उसे मुश्किल होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम के साथ एक तरह से धोखाधड़ी की, वो सत्ता में राम के नाम से आई और फिर उन्हें भूल गई। बता दें कि दास ने ये बातें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान पर कहीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के एजेंडा में हिंदुत्व और मंदिर के लिए जगह नहीं होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HmBwdR
No comments:
Post a Comment