
झारखंड में भूख से एक और महिला की मौत का दावा किया गया है। महिला के बेटे का कहना है कि पॉलिथिन बीनकर उनका गुजारा होता था, लेकिन तीन दिन से कोई कमाई नहीं होने की वजह से दोनों ने कुछ नहीं खाया था। सोमवार रात मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह कंधे पर लादकर उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को गिरिडीह जिले के डुमरी में भी एक महिला की मौत हुई थी। उसके परिजन ने आरोप लगाया था कि तंगी के चलते घर में तीन दिन से चूल्हा भी नहीं जला था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HnOyb4
No comments:
Post a Comment