
जेट एयरवेज ने घरेलू उड़ानों के लिए 'एक बैग' पॉलिसी लागू की है। इसके तहत इकोनॉमी क्लास में यात्रियों को सिर्फ एक और प्रीमियर क्लास में दो बैग लेकर जाने की इजाजत होगी। नए नियम 15 जून या उसके बाद बुक हुए टिकटों पर लागू होंगे, जिन पर 15 जुलाई या उसके बाद यात्रा की जानी है। लगेज ज्यादा होने की स्थिति में अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। फिलहाल, एयरलाइन हर अतिरिक्त बैग के लिए करीब 4 हजार रु. वसूलती है। जेट से पहले दूसरी एयरलाइंस भी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में यह पॉलिसी अपना चुकी हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JMhgsw
No comments:
Post a Comment