
मुंबई. शहर में मानसून की दस्तक के बाद शनिवार को यहां कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक पर असर पड़ा। कुछ फ्लाइट को डायवर्ट किया गया और कुछ देरी से चल रही हैं। लोकल पर भी मामूली असर हुआ। ट्रेनें 10 से 12 मिनट की देरी से चलीं। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते बीएमसी ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। तटीय इलाकों में नौसेना के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hy0Q0P
No comments:
Post a Comment