
फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। ग्रुप सी का यह पहला मैच है। 1998 में विश्व चैम्पियन रह चुका फ्रांस मुकाबले में शुरू से ही हावी है। शुरुआती 10 मिनट में उसे 2 फ्री किक मिलीं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर मैथ्यू रेयान ने इन्हें गोल में नहीं बदलने दिया। विश्व कप में उसके और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों इसके आंकड़े भी फ्रांस के पक्ष में हैं। उसने 2002 में सेनेगल के हाथों मिली हार के बाद से विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में एक भी नहीं गंवाया है। हालांकि दोनों टीमें विश्व कप में एक दूसरे के खिलाफ कभी नहीं खेली हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mt7J77
No comments:
Post a Comment