
दुनिया की 3 बड़ी दिग्गज कंपनियां बर्कशायर हैथवे आईएनसी, अमेजन डॉटकॉम और जेपी मॉर्गन चेज एंड कंपनी हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखने जा रही हैं। तीनों कंपनियां एकसाथ मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में नई शुरुआत कर रही हैं। इस संयुक्त उपक्रम को भारतवंशी अतुल गवांडे लीड करेंगे। उन्हें इस वेंचर का सीईओ बनाया गया है। तीनों कंपनियों की ओर से जारी बुधवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, 'नया प्रोजेक्ट बोस्टन में शुरू किया जाएगा। वेंचर का उद्देश्य अपने अमेरिकी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना है। जिससे उनके इलाज में होने वाले खर्चों में कमी आए। इसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं होगा।' इस खबर के आने के बाद सीवीएस हेल्थ, एक्सप्रेस स्क्रिप्ट्स और हेल्थकेयर सप्लाई चेन के शेयर चढ़ गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tel5fp
No comments:
Post a Comment