
बांका (बिहार). बिहार में एक शख्स ने बैंक जाने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दरअसल यह मामला बांका जिले के कुरमा गांव का है। पत्नी पैसे निकालने के लिए अपनी बहन के साथ बैंक जाना चाहती थी। लेकिन पति ने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो वह उससे रिश्ता खत्म कर देगा। पत्नी नहीं मानी और बैंक पहुंच गई। पति भी पीछे-पीछे गया और बैंक में कैश काउंटर के पास दोनों के साथ मारपीट की। वहीं, पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mf2G9t
No comments:
Post a Comment