
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। कैराना और नूरपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद यह पहली मुलाकात होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच उपचुनाव में मिली हार और उत्तर प्रदेश में विपक्ष के एकजुट होने को लेकर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, योगी नरेंद्र मोदी और संघ के कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, भाजपा के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xHYj4k
No comments:
Post a Comment