
मलेशिया के सेलांगोर राज्य के मुतिआरा दामनसारा में गुरुवार को एक मोबाइल फोन फटने से सरकारी वित्तीय संस्थान क्रैडल फंड के सीईओ नाजरीन हसन की मौत हो गई। ये सरकार के वित्त विभाग के तहत आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका नाजरीन के बेडरूम में चार्जिंग के दौरान हुआ। इससे रूम में आग लग गई। बिस्तर भी बुरी तरह जल गया। उधर, पुलिस का दावा है कि नाजरीन की मौत दम घुटने से हुई है। लेकिन, क्रैडल फंड ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उनकी मौत मोबाइल फटने के बाद आईं चोटों से हुई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K23E8m
No comments:
Post a Comment