
दुनिया के जाने-माने शेफ अतुल कोचर को इस्लाम विरोधी ट्वीट करने के लिए दुबई के मैरियट होटल से निकाल दिया गया है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले अतुल ने प्रियंका चोपड़ा और उनके सीरियल क्वांटिको में दिखाए गए हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर गुस्सा जताते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंन प्रियंका की आलोचना की थी। साथ ही इस्लाम धर्म के बारे में भी टिप्पणी की थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख अतुल ने अपना ट्वीट डिलीट भी कर लिया था। लेकिन, ट्विटर यूजर्स ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ होटल प्रशासन से शिकायत कर दी, जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JATxLs
No comments:
Post a Comment