
वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों के इस्तेमाल से सचिन तेंडुलकर नाखुश हैं। उनका मानना है कि इससे वनडे क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को वनडे मुकाबलों में बन रहे बड़े-बड़े स्कोर पर चिंता जाहिर की। सचिन ने कहा, वक्त आ गया है कि 2 नई गेंदों के इस्तेमाल के फैसले की समीक्षा की जाए। सचिन के मुताबिक, इससे गेंदबाजों को खेलना बेहद आसान हो गया है। उधर, वकार यूनुस ने सचिन की बात का समर्थन किया है। विराट ने कहा कि आजकल खेल गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो गया है। खासकर तब जब पिच फ्लैट है। अक्टूबर 2011 से वनडे की एक पारी में दो नई गेंदों का इस्तेमाल शुरू हुआ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tgsOtF
No comments:
Post a Comment