
करीब 13 हजार करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी को आखिरी बार मार्च में ब्रिटेन में देखा गया था। दरअसल, भारत ने छह देशों अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर, ब्रसेल्स, यूएई और ब्रिटेन को नीरव मोदी के बारे में जानकारी देने के लिए पत्र लिखे थे। द गार्डियन के मुताबिक, सिर्फ ब्रिटेन ने पत्र का जवाब दिया और कहा कि नीरव 31 मार्च तक उसके देश में मौजूद था। सीबीआई ने भी सोमवार को कहा था कि भारत के 85वें सबसे अमीर शख्स नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द होने की सूचना 24 फरवरी से इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में दर्ज थी। इसके बावजूद वह कई देशों की यात्रा करने में कामयाब रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lgsHJY
No comments:
Post a Comment