
सोनम कपूर 33 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे के मौके पर उनकी खास दोस्त स्वरा भास्कर से DainikBhaskar.com ने खास बातचीत की। हमारे रिपोर्टर अमित कर्ण से हुई इस बातचीत में स्वरा ने बताया कि फिल्म 'रांझणा' (2013) के सेट पर सोनम से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उससे पहले वे सोनम को जानती तक नहीं थीं। इतना ही नहीं, फिल्म के सेट पर जब तक वे सोनम से नहीं मिलीं, तब तक उन्हें घमंडी समझती थीं। उन्हें लगता था कि सोनम सिर्फ अपने में मस्त रहने वाली होंगी। लेकिन जब वे उनसे मिलीं तो उनकी गर्मजोशी देखकर खुद को गलत पाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2McMYwA
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment