
बॉलीवुड डेस्क। ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस 3 भले वाह-वाही लूट रही है। लेकिन इसी दौरान सलमान फिर से कोर्ट-कचहरी में उलझते नजर आ रहे हैं। मामला 2013 का है। जब भारतीय सिनेमा जगत अपने 100 साल पूरे करने का जश्न मना रहा था। वाइव्रेंट मीडिया ग्रुप ने सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा पर अनुबंध का उल्लंघन करने और शो अमाउंट वापस न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में स्टार्स की एजेंट मैट्रिक्स इंडिया एंटरटेनमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और यशराज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी मुकदमा दायर किया गया है। भारत छोड़ने की नहीं थी अनुमति - सलमान खान पर 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं के दौरान काले हिरण के शिकार के संबंध में केस चल रहा था। राजस्थान के जोधपुर हाई कोर्ट में सलमान की पेशी होती रहती थीं, जिसके कारण उन्हें भारत छोड़कर जाने की अनुमति नहीं थी। - अनुबंध उल्लंघन मामले में दायर याचिका में ग्रुप ने बताया है कि वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप सलमान और अन्य सेलेब्रिटीज की उपलब्धता के मुताबिक आयोजन स्थगित करने और नई डेट पर करने...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sXoBdZ
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment