
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फ्रेंड की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई। पार्टी एन्जॉय करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शिल्पा पार्टी एन्जॉय करते और स्वीट डिश खाते एक्साइटेड नजर आ रही है। तभी अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' का गाना बजने लगता है और वे सभी डांस करने लगती हैं। इसी को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इफ्तार पार्टी में गाना बजने से कई लोग नाराज हो गए। यूजर्स ने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोल करने वालों का कहना है कि शिल्पा ने मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया है। एक यूजर ने लिखा- ये इफ्तार पार्टी है या किटी पार्टी?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HlIvns
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment