
फुटबॉल विश्व कप में ग्रुप बी में पुर्तगाल ने मोरक्को के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथे मिनट में गोल किया। ये लगातार दूसरे मैच में उनका सबसे तेज गोल है। उन्होंने इससे पहले स्पेन के खिलाफ भी चौथे मिनट में गोल किया था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मैच में रोनाल्डो के 85 गोल हो गए हैं। वे पुर्तगाल के लिए एक विश्व कप में चार गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1966 में यूसेबियो ने 4 से ज्यादा गोल किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2liuA98
No comments:
Post a Comment