
21वां फुटबॉल विश्व कप जीतने पर फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) इनामी राशि मिली। फाइनल हारने वाली क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (192 करोड़ रुपए) मिले। टूर्नामेंट की कुल 32 टीमों को 400 मिलियन डॉलर (2,740 करोड़ रुपए) दिए गए। क्रिकेट वर्ल्डकप से तुलना करें तो फुटबॉल विश्वकप जीतने पर 39 गुना ज्यादा रकम विजेता टीम को दी गई। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 में 1 करोड़ डॉलर (करीब 68.5 करोड़ रुपए) की इनामी राशि थी। 2015 में रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी 26 करोड़ रुपए ही मिले थे। फ्रांस के किलिएन एम्बाप्पे को यंग प्लेयर और क्रोएशिया कप्तान लुका मोड्रिक को बेस्ट प्लेयर (गोल्डन बॉल) का अवॉर्ड दिया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NRtnmc
No comments:
Post a Comment