
एक कर्मचारी ने मालिक से वेतन बढ़ाने की गुहार लगाई लेकिन तनख्वाह बढ़ाने की बजाए मालिक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज कर्मचारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूटर में रखा 80 लाख रुपए का सोना चोरी करवा दिया। संदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि जिस दिन दुकान के मालिक गोपाल सेठ के भाई हरिशंकर और उसके बेटे रवि ने उसकी पिटाई की थी, उसी दिन उसने बदला लेने की ठान ली थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u8Idg0
No comments:
Post a Comment