Get girl sex toy

Wednesday, July 11, 2018

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं कोहली

नाटिंघम. भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। भारत के लिए यह वनडे सीरीज इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगले साल इंग्लैंड में ही क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी-20 सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कई प्रयोग किए थे। इस सीरीज में भी वे ऐसा कर सकते हैं। उनकी 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने की बात सामने आ रही है। कोहली आमतौर पर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, लेकिन टी-20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने लोकेश राहुल को तीसरे नंबर पर भेजा था और खुद चौथे नंबर पर आए थे। विराट कोहली वनडे में 10,000 के आंकड़े से 412 रन दूर हैं। यह मैच भारतीय समयानुसार 5 बजे से खेला जाएगा।इसे सोनी टेन के चैनल्स पर देखा जा सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L50QuM

No comments:

Post a Comment