Get girl sex toy

Tuesday, July 3, 2018

LIVE: कोलंबिया के येरी मीना के गोल से एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मैच, इंग्लैंड से मुकाबला 1-1 की बराबरी पर

विश्व कप के आठवें और आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और कोलंबिया फुल टाइम तक 1-1 की बराबरी पर है। अब ये मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है। जहां दोनों टीमों को मैच जीतने के लिए 30 मिनट दिए जाएंगे। अगर एक्स्ट्रा टाइम में कोई टीम नहीं जीत पाती है तो पेनल्टी शूट आउट से मैच का फैसला होगा। मैच में फुल टाइम के बाद इंजरी टाइम के 90+3 मिनट में कोलंबिया के येरी मीना ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 58वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया। 54वें मिनट में हैरी केन को कोलंबिया के कार्लोस सांचेज ने बॉक्स के अंदर गिरा दिया। जिसके बाद रेफरी ने इंग्लैंड को पेनल्टी दे दी। इस गोल के साथ ही केन के इस विश्व कप में छठा गोल कर दिया। इसमें से 3 गोल पेनल्टी से आए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u3VzJs

No comments:

Post a Comment