
विश्व कप के चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल में मेजबान रूस और क्रोएशिया 1-1 की बराबरी पर है। रूस के स्ट्राइकर डेनिस चेरीशेव ने 31वें मिनट में बॉक्स के बाहर से गोल किया। ये उनका इस विश्व कप में चौथा गोल है। इसके बाद क्रोएशिया के क्रेमेरिच ने 39वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इससे पहले मैच के 15वें मिनट में क्रोएशिया को पहला फ्री किक मिला। जिस पर इवान रकिटिच ने बॉक्स के बाहर से शॉट मारा लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चला गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nxy9oY
No comments:
Post a Comment