
विश्व कप में सोमवार को खेले जा रहे के छठे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान ने बेल्जियम पर 2-0 की बढ़त ले ली है। जापान के जेनकी हारागुची ने हाफ टाइम के बाद 48वें मिनट में गोल किया। ये उनका विश्व कप में अपना पहला गोल है। हारागुची के बाद ताकाशी इनुई ने 52वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। इनुई का ये छठा अंतरराष्ट्रीय और विश्व कप का दूसरा गोल है। मैच का पहला यलो कार्ड 40वें मिनट में जापान के शिबासाकी को मिला। जापान इस विश्व कप में आखिरी-16 में पहुंचने वाली एक मात्र एशियाई टीम है। वहीं, बेल्जियम इस विश्व कप में अब तक अपराजेय है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tZVqH1
No comments:
Post a Comment