Get girl sex toy

Sunday, August 26, 2018

नेहरू कांग्रेस के नहीं, देश के नेता, तीन मूर्ति मेमोरियल का स्वरूप न बदले सरकार: मनमोहन ने मोदी को लिखी चिट्ठी

मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार से तीन मूर्ति कॉम्प्लेक्स स्थित नेहरु मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी के स्वरूप को बदलने की कोशिश नहीं करने की बात कही है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने तीन मूर्ति के स्वरूप को बदलने की योजना पर चिंता जताई। पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा है कि नेहरु सिर्फ कांग्रेस के नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे, लेकिन सरकार एजेंडे के तहत उनसे जुड़े दोनों स्थलों का स्वरूप और प्रकृति बदलना चाहती है। पिछले हफ्ते भेजे गए इस पत्र में मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने अपने 6 साल के कार्यकाल के दौरान एक बार भी दोनों स्थलों में बदलाव की कोशिशें नहीं की लेकिन इस सरकार ने इसे एजेंडा बना लिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MC6k1Z

No comments:

Post a Comment