Get girl sex toy

Wednesday, September 5, 2018

पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल 79.51 और मुंबई में 86.91 रुपए हुआ; सरकार टैक्स नहीं घटाएगी

पेट्रोल और डीजल के रेट गुरुवार को फिर बढ़ाए गए। दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.51 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में 19 पैसे का इजाफा किया। यहां रेट 86.91 रुपए पहुंच गया। तेल कंपनियों ने बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन रेट बढ़ाए। इस वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट हर रोज नए रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर पहुंच रहे हैं। उधर, सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने के लिए तैयार नहीं। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा, बाहरी वजहों से तेल महंगा हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M23oX9

No comments:

Post a Comment