
टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने बुधवार को मुस्लिम कर्मचारी का बचाव नहीं करने के आरोप को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि वह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती। दरअसल, दो दिन से कंपनी को धार्मिक भेदभाव के आरोपों का सामना करना पड़ा रहा है। कंपनी पर आरोप था कि कस्टमर के मुस्लिम कर्मचारी से बात करने से इनकार करने के बाद उसे दूसरा एग्जीक्यूटिव उपलब्ध कराया गया। इस मामले पर सोशल मीडिया पर कंपनी की जमकर आलोचना हुई। हालांकि, कंपनी ने एग्जीक्यूटिव के बदले जाने की प्रक्रिया को सामान्य बताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lnQQ1y
No comments:
Post a Comment