
विश्व कप में ग्रुप के ए में दो बार की चैम्पियन उरुग्वे ने सऊदी अरब के खिलाफ हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त ले ली है। उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने अपने 100वें मैच में गोल किया। उन्होंने 23वें मिनट में कॉर्नर से आए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। सुआरेज का 10 विश्व कप मैच में ये छठा गोल है। मैच में पहला रिप्लेसमेंट सऊदी अरब ने किया। उसने 44वें मिनट में तासीर की जगह हुसैन को मैदान पर उतारा। उरुग्वे ने 59वें मिनट में दो बदलाव किए। उसने रोड्रिगेज की जगह लक्जाट और वेसिनो की जगह लुकस टरेरा को मैदान पर उतारा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MEPKuC
No comments:
Post a Comment